राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी से दिल को झंझोर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में पांच कार में सवार लड़कों ने एक लड़की को बेरहमी से 4 किलोमीटर तक घसीटा। उसके बाद लड़की की मौत हो गई। बता दें ये मामला सुल्तानपुरी से कंझावला इलाके का है।इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को बर्खास्त करने की मांग की जार रही है।एलजी के दफ्तर के बाहर आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर एलजी (LG) दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने AAP के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान लोग बैरिकेड को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस ने सभी को पीछे हटाया। इस दौरान AAP विधायक आतिशी ने कहा कि पूरे मामले को लेकर LG की जिम्मेदारी बनती है।इसलिये उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।
सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन
हालांकि एलजी विनय कुमार सक्सेना इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पल पल की जानकारी ले रहे है।एलजी विनय सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को सुबह राजनिवास बुलाया जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। इससे पहले पीड़िता की मौत के बाद परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज सोमवार (2 जनवरी) को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



