AAP की चुनावी रणनीति: सिसोदिया ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पदयात्रा का किया ऐलान

Summary :

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने आवास पर वरिष्ठ आप नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, मंत्री आतिशी, शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शुक्रवार को 17 महीने बाद जेल से रिहा हो गए थे। #WATCH | Senior AAP leader Manish Sisodia convenes a high-level meeting at his residence with senior AAP leaders, including AAP National General Secretary (Organisation) Sandeep Pathak, Rajya…

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने आवास पर वरिष्ठ आप नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, मंत्री आतिशी, शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शुक्रवार को 17 महीने बाद जेल से रिहा हो गए थे।

दरअसल, वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया आगामी 14 अगस्त से दिल्ली में पदयात्रा शुरू की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा के दौरान सिसोदिया दिल्ली के लोगों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मनीष सिसोदिया कल यानी सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ एक बैठक करने वाले हैं। वहीं मंगलवार को वह दिल्ली के सभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ मीटिंग करेंगे। इन दोनों बैठकों में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि, सिसोदिया ने पिछले साल 28 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उनके पास शिक्षा, वित्त, आबकारी, स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सहित 18 विभागों का प्रभार था। इसके अलावा वह केजरीवाल के उपमुख्यमंत्री भी थे। आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में सीबीआई द्वारा 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किए जाने से पहले, सिसोदिया आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार में केजरीवाल के बाद सबसे प्रमुख नेता थे।

Desk News