GTB एनक्लेव के सामने बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Summary :

Accident : शाहदरा जिले के जीटीबी एनक्लेव थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी संदीप (38) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा थाना जीटीबी एनक्लेव के ठीक सामने हुआ, जहां एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 38 वर्षीय युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

Accident : शाहदरा जिले के जीटीबी एनक्लेव थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी संदीप (38) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा थाना जीटीबी एनक्लेव के ठीक सामने हुआ, जहां एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 38 वर्षीय युवक की जान चली गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:05 बजे थाना जीटीबी एन्क्लेव के सामने सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर एक बस और एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिले। सड़क पर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल पड़ा था। पुलिस के अनुसार, हादसे में संदीप के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सामान्य कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

शाहदरा जिला पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बस के चालक की पहचान कर उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने या किसी अन्य कारण से हुआ।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ी, सेवाश्रय हेल्थ कैंप मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज

Avinay