दिल्ली के महरौली इलाके में पांच महीने पहले आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या से 10 दिन पहले ही आफताब ने उसे मारने की योजना बनाई थी। लेकिन श्रद्धा के रोने से वह थोड़ा झिझका गया था। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।
आफताब को उसमें नहीं थी कोई रूचि
बता दे कि उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, क्योंकि श्रद्धा को शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है। वह डेटिंग ऐप बम्बल पर सक्रिय था, जिस पर दोनों तीन साल पहले मिले थे।वह जानती थी कि वह डेटिंग ऐप पर अन्य लड़कियों से बात कर रहा था और आफताब को अब उसमें कोई रूचि नहीं थी।सूत्रों ने कहा, लड़ाई के बाद, आफताब ने 10 दिन पहले उसे मारने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा रोई और फिर वह ऐसा करने में झिझक गया।पुलिस ने कहा कि 18 मई को अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक बड़ी भंडारण क्षमता वाला नया रेफ्रिजरेटर खरीदा और अवशेषों को उसमें जमा कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
आफताब और श्रद्धा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब परिवार वालों ने रिश्ते पर ऐतराज जताया तो श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और पालघर के नायगांव शहर में पूनावाला के साथ रहने लगी।अप्रैल में दोनों दिल्ली में आ गए, जहां श्रद्धा ने पूनावाला पर शादी करने का दवाब बनाना शुरु कर दिया। जिसके चलते उनके संबंधों में खटास आ गई। आफताब ने परेशान होकर गला घोंटकर श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्हें फ्रीजर में प्लास्टिक की थैलियों में भरकर रख दिया। अगले 18 दिनों तक वह चुपचाप उन थैलियों को अलग-अलग जगह फेंककर आया।


Download Android App
Download iOS App



