राजस्थान: नाहरगढ़ पहाड़ी से 500 फीट नीचे गिरी कार, हादसे में 1 की मौत, 4 घायल

Summary :

नाहरगढ़ हादसे में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम केबल के सहारे 500 फीट नीचे उतरी और युवकों को अलग-अलग जगह से रेस्क्यू किया।

राजस्थान के जयपुर में आज के दिन यानि की बुधवार को एक कार नाहरगढ़ पहाड़ी से नीचे की तरफ गिर गई । इस कार में पाच युवक थे जिनसमें से एक युवक की कथित तौर से मौत हो गई । इसी के साथ ही अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूत्रों के मुताबिक यह हादसा काफी दर्दनाक बताया जा रहा है।
स्काॉर्पियों 500 फीट नीचे जा गिरी 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉर्पियो गिरने से तेज आवाज आई। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल और सिविल डिफेंस ब्रह्मपुरी थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हादसा नाहरगढ़ से नीचे उतरते समय हुआ। स्कॉर्पियो 500 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। वहीं,  देर रात हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। घने जंगल और अंधेरे के कारण रेस्क्यू करना एक बड़ी चुनौती था । 
दोस्तों को घुमाने निकले फायरमैन की मौत, कार में ही फंसा रहा | Nahargarh  Hills Rescue Operation; One Killed As Car Fell Down In Jaipur - Dainik  Bhaskar
रेस्कयू टीम ने घायलों की मदद की 
 गाड़ी नीचे की तऱफ गिरने के बाद ही मौके पर रेस्कयु टीम 500 फीट नीचे केबल के सहारे उतरी और गाड़ी तक पहुंची गई । इस कार में पाच लोग सवार थै जिनमें से एक की मौत हो गई और अन्य चार लोग पूर्ण रूप से घायल हो गे थे। रेस्कयू टीम ने गाड़ी को बीच में काटकर घायल लोगों को बाहर निकाला। जिनका नजदीकी असपताल में इलाज चल रहा है।  
यतेंद्र आर्य ने घटना का किया स्पष्टिकरण
इस पूरी घटना को लेकर घायल यतेंद्र आर्य ने स्पष्ट किया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए नाहरगढ़ गया था औऱ वापस आते हुए तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी का नियंत्रण असंतुलित हो गया जिसकी वजह से कार खाई में जा गिरी । 

Desk Team