नोएडा से पालतू कुत्तों के हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी का है। यहां स्कूल जा रहे बच्चे पर लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे पर हमले का वीडियो लिफ्ट में लगे CCTV में कैद हो गया। हमले में बच्चे का हाथ बुरी तरह घायल हुआ है।
लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी के टावर संख्या सात फ्लैट संख्या 1302 में रहने वाले राहुल प्रियदर्शन की पत्नी अपने बच्चे को लेकर लिफ्ट में पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में आ गया। लिफ्ट में आते ही कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जब तक बच्चे को उससे छुड़ा पाते तब तक कुत्ते के दांत बच्चे के हाथ में गड चुके थे।
मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में ज़बरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि डॉग बाइट की कई घटनाएं सोसायटी में हो चुकी हैं। पीड़ित बच्चे के पिता राहुल प्रियदर्शन ने मामले की शिकायत रखरखाव प्रबंधन और कोतवाली बिसरख में की है। वहीं घटना के बाद से बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ है।
लिफ्ट में बच्चे के हाथ को पालतू कुत्ते ने नोंच डाला…
वीडियो ग्रेटर नोएडा की वेस्ट की लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी का है. pic.twitter.com/D1TeAhAZ7w
— Kumar Abhishek (@active_abhi) November 16, 2022
पालतू कुत्ते ने किया हमला तो मालिक को देना होगा जुर्माना
नोएडा में अगर किसी पालतू कुत्ते या बिल्ली ने किसी को काटा तो उसके मालिक को 10 हज़ार तक का जुर्माना देना होगा। यह नियम 1 मार्च 2023 से लागू होगा। इसके साथ ही इलाज कराने की जिम्मेदारी भी पशु के मालिक की होगी। कुत्तों और बिल्लियों के नसबंदी नहीं कराने पर मार्च माह से 2,000 रुपए प्रति माह के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



