आस्था कुंज कांड के बाद पार्कों में फिर दौड़ेगी पुलिस की साइकिल

Summary :

Delhi News : आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अब पार्कों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सभी जिला डीसीपी को ऐसे पार्कों और सुनसान स्थानों की पहचान करने का आदेश दिया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी पार्कों की साइकिल गश्त को दोबारा जमीन पर उतारने का फैसला किया गया है। पुलिस सूत्रों के…

Delhi News : आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अब पार्कों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सभी जिला डीसीपी को ऐसे पार्कों और सुनसान स्थानों की पहचान करने का आदेश दिया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी पार्कों की साइकिल गश्त को दोबारा जमीन पर उतारने का फैसला किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक जिले में पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को बिंदुवार जांचा जाएगा। इसमें सबसे पहले यह देखा जाएगा कि कहां अंधेरा है, किस पार्क में सीसीटीवी बंद है या लगा ही नहीं है, कहां गेट अथवा बाउंड्री टूटी है और कौन से स्थान बदमाशों के लिए आसानी से पहुंच योग्य हैं। इन खामियों की सूची तैयार कर संबंधित नगर निकाय और दूसरी एजेंसियों को भेजी जाएगी। यानी अब पार्कों की सुरक्षा केवल पुलिस गश्त तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस सुरक्षा ऑडिट के जरिए उन खामियों को भी चिन्हित करेगी, जो किसी वारदात के लिए अनुकूल माहौल बना सकती हैं।

आस्था कुंज के बाद आयुक्त ने खुद संभाली कमान

आस्था कुंज में घटना के करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त ने मौके का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। अधिकारियों के मुताबिक, जिस स्थान पर कथित वारदात हुई वहां पर्याप्त रोशनी नहीं थी और सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में सभी 15 जिलों के डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्कों और सुनसान इलाकों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए।

दिल्ली पुलिस ने पार्कों में साइकिल गश्त की व्यवस्था पहले भी लागू की थी। अक्टूबर 2017 में बुद्ध जयंती पार्क में एक दंपति से कथित लूट की घटना के बाद कई पार्कों में साइकिल से गश्त शुरू की गई थी। पुलिसकर्मियों को साइकिलें भी उपलब्ध कराई गई थीं। लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था धीरे-धीरे बंद हो गई। अब आस्था कुंज की घटना के बाद इसे फिर सक्रिय किया जा रहा है।

Sumant Chaudhary