नई दिल्ली : दिल्ली में जारी सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों ने 10 अप्रैल को सर्व दलीय ‘व्यापारी संसद’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में व्यापारी सीलिंग के मुद्दे को लोकसभा चुनाव में भुनाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस संबंध में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि 10 अप्रैल को नई दिल्ली में सर्वदलीय व्यापारी संसद आयोजित कर रहे है जिसमें सभी प्रमुख दलों के नेता सीलिंग को लेकर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और आप पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली से लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद, आप के प्रवक्ता सौरभ भरद्वाज, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता एवं उप नेता ओम प्रकाश शर्मा एवं दिल्ली के तीनों महापौर को भी बुलाया गया है जिससे समग्र रूप से इस विषय पर बेबाक चर्चा हो सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के चुने हुए लगभग 200 व्यापारी नेता इसमें उपस्थित होंगे। व्यापारी संसद में कैट द्वारा सभी नेताओं को सीलिंग से सम्बंधित एक व्यापारी चार्टर देकर उस पर उनसे उनका रुख भी जाना जाएगा। कैट का कहना है की आपसी सहमति के आधार पर एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों से भी मिलने की सम्भावना बन सकती है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



