देहरादून : गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान द्वारा प्रारंभ धरना आज 38वें दिवस में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठने वालों में मनोज ध्यानी, कृष्ण कांत कुनियाल, सुबोध रतूडी, संजय किमोठी, नित्यानंद भट्ट, यशवीर आर्य, इं. आनंद प्रकाश जुयाल, उक्रांद के एडवोकेट विजय बौड़ाई, वरिष्ठ उक्रांद नेता बीडी रतूडी, शिवप्रसाद सती, आशीष रतूडी, जगमोहन सिंह असवाल, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, बीरेन्द्र रावत, सोबन सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी कैलाश, उपेन्द्र सिंह चौहान, भाष्कर वेगी, सुरेन्द्र बुटोला, रतन सिंह राणा, सुरेश कुमार यादव, पुष्पा जुयाल, सती जुयाल, गायत्री जुयाल, सुमन डोभाल काला, अभिषेक बौंठियाल, राकेश चंद्र सती, यशपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के अभियान कर्मी संघर्ष स्थल पर आज 38वें दिन भी जस के तस डटे रहे। संघर्ष स्थल पर समर्थन देने पहुंचने वालों में क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल के एडवोकेट विजय बौड़ाई दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे। एडवोकेट बौड़ाई ने कहा कि पिछले 18 वर्ष में देहरादून नगर का स्वरूप बिगड़ा है।
एडवोकेट बौड़ाई ने कहा कि शहर के हालात मरणासन्न से हुए पड़े हैं और हाई कोर्ट का डंडा चल रहा है। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान की ओर से राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, इं. आनंद प्रकाश जुयाल, जबर सिंह पावेल, यशवीर आर्य ने संघर्ष स्थल पर आंदोलन को समर्थन देने आए उक्रांद के मेयर प्रत्याशी एडवोकेट विजय बौड़ाई समेत सभी का आभार व्यक्त किया।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



