Alka Lamba : 29 जुलाई से जंतर-मंतर पर तीन मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Summary :

Alka Lamba : कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि पूरे भारत में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो चुका है। अब हम इसे एक आंदोलन का रूप देने जा रहे हैं। Highlights . Alka Lamba का आया बड़ा बयान . कहा 29 जुलाई से जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन Alka Lamba का आया बड़ा बयान कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि पूरे भारत में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो चुका है। अब हम इसे एक आंदोलन का रूप देने जा रहे हैं। उन्होंने…

Alka Lamba

Alka Lamba : कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि पूरे भारत में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो चुका है। अब हम इसे एक आंदोलन का रूप देने जा रहे हैं।

Highlights
. Alka Lamba का आया बड़ा बयान
. कहा 29 जुलाई से जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Alka Lamba का आया बड़ा बयान

कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि पूरे भारत में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो चुका है। अब हम इसे एक आंदोलन का रूप देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए देशभर से महिलाएं पहुंच रही हैं। इसके साथ ही अलका लांबा ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

Lok Sabha Elections 2019 Who Is Alka Lamba Read All Her Controversy And  Relation With Congress - Amar Ujala Hindi News Live - कौन हैं अलका लांबा,  किन विवादों से जुड़ चुका

 

29 जुलाई से जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया “एक्स” एकाउंट से कुछ फोटो शेयर की। अलका लांबा(Alka Lamba) ने 29 जुलाई को होने वाले आंदोलन से पहले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में आंदोलन की रूपरेखा सामने रखी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आधी आबादी के हक और हिस्सेदारी के लिए महिला कांग्रेस 29 जुलाई से एक देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू होकर ये आंदोलन देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा।

अलका लांबा कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त | भारत समाचार - द इंडियन  एक्सप्रेस

 

अलका लांबा(Alka Lamba) ने आंदोलन के पीछे रखी तीन मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी पहली मांग यह है कि राजनीतिक न्याय के तहत 33 फीसदी महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए। हमारी दूसरी मांग यह है कि इस आरक्षण में हमारी एससी-एसटी और अति-पिछड़ी ओबीसी बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कानून लागू किया जाए। हमारी तीसरी मांग है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar