Karnataka : मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती समेत विभिन्न लोगों को भूमि आवंटित करने में किए गए कथित फर्जीवाड़े के मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) के लगातार हंगामे को लेकर विधानमंडल के दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
Karnataka विधानमंडल अनिश्चित काल के लिए स्थगित
मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती समेत विभिन्न लोगों को भूमि आवंटित करने में किए गए कथित फर्जीवाड़े के मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) के लगातार हंगामे के बीच कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि सत्र 15 जुलाई को शुरू हुआ था और 26 जुलाई को समाप्त होना था।
Karnataka : विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर ने कहा, मैं सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर रहा हूं।सदन में आसन के करीब एकत्र हुए भाजपा और जद (एस) विधायकों की लगातार नारेबाजी के बीच, अध्यक्ष ने सत्र के दौरान हुए कामकाज के बारे में संक्षिप्त विवरण पढ़ा।इसी मुद्दे पर विधान परिषद में भी हंगामा हुआ और उपसभापति एम.के. प्राणेश ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




