नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पार्टी की विधायक अलका लांबा ने आप पार्टी और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आप के असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास का पक्ष लिया है। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने कुमार विश्वास का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट किया है कि उनकी हर बात एक दम निशाने पर है इसलिए पार्टी में इनका बोलना कुछ लोगों को पसंद नहीं आता।
शायद आज आ जाए, नहीं आया, तो नुकसान अपना ही है। उन्होंने आगे लिखा कि ‘दिल्ली तो आगे बढ़ ही जाएगी, आप कहीं पिछड़ ना जाना’। दरअसल अलका लांबा ने लोकसभा चुनाव परिणाम के संबंध में दिल्ली सहित देशभर में आप की स्थिति को लेकर कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर कसे गए तंज का हवाला दिया। एक टीवी चैनल पर चुनाव परिणामों को लेकर अपने विचार रखते हुए कुमार विश्वास ने कहा था कि इतिहास ने एक वैकल्पिक राजनीति का विचार दिया था लेकिन यह विचार एक ऐसे व्यक्ति के पास चला गया जो आत्ममुग्ध और दिमागी रूप से बीमार है।
पर यह विचार अभी हारा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव हो जाएं तो 48 सीटों पर आप की जमानत जब्त होने की आशंका है। हरियाणा में आप को काफी कम वोट मिले शायद पहले ही इसी बात को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी ने भी इनके साथ गठबंधन करने से इंकार किया था। पहले भी अलका आप के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



