अनिल बैजल ने दिल्ली के नामित उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की

Summary :

दिल्ली के निवर्तमान उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को नामित उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी के शासन का अपना अनुभव साझा किया। सक्सेना गुरुवार को यहां राज निवास में पद की शपथ लेंगे।

मुलाकात के बाद बैजल ने किया ट्वीट 
बैजल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज राज निवास में नामित उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना और श्रीमती संगीता सक्सेना से मिलकर खुशी हुई। हमने अपने अनुभवों और दिल्ली के उनके दृष्टिकोण को साझा करते हुए एक समृद्ध चर्चा की।’’ बैजल ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए 18 मई को उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।
23 मई को शपथ लेगे दिल्ली के नामित उपराज्यपाल 
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का अध्यक्ष पद संभाल रहे सक्सेना को 23 मई को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी नवनियुक्त उपराज्यपाल सक्सेना को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
 
Desk Team