दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शनिवार को यहां हथियारों के संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि सूचना के आधार पर कड़कड़डूमा के नजदीक से केहरि को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25 देसी अर्ध स्वचालित पिस्तौल बरामद की गयी।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान 25 वर्षीय आरोपी ने खुलासा किया कि मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में धूलकोट क्षेत्र से अवैध हथियार प्राप्त करता था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हथियारों के स्रोत और प्राप्त करने वालों की पहचान कर ली है और हथियार के नेटवर्क के पहचान की प्रयास जारी है।


Download Android App
Download iOS App



