Arvind Kejriwal को कोर्ट से राहत नहीं, हर हाल में कल करना होगा सरेंडर

Summary :

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम बेल याचिका पर फैसला नहीं सुनाया है। याचिका पर फैसला 5 जून को सुनाया जाएगा। Highlights . Arvind Kejriwal को कोर्ट से राहत नहीं मिली . उनको हर हाल में कल(2 जून) करना होगा सरेंडर . याचिका पर फैसला 5 जून को सुनाया जाएगा Arvind Kejriwal को कोर्ट से नहीं मिली राहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम बेल याचिका पर फैसला नहीं सुनाया है। याचिका पर फैसला 5 जून को…

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम बेल याचिका पर फैसला नहीं सुनाया है। याचिका पर फैसला 5 जून को सुनाया जाएगा।

Highlights
. Arvind Kejriwal को कोर्ट से राहत नहीं मिली
. उनको हर हाल में कल(2 जून) करना होगा सरेंडर
. याचिका पर फैसला 5 जून को सुनाया जाएगा

Arvind Kejriwal को कोर्ट से नहीं मिली राहत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम बेल याचिका पर फैसला नहीं सुनाया है। याचिका पर फैसला 5 जून को सुनाया जाएगा। बता दें कि अब उन्हें हर हाल में कल यानी 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से लोकसभा चुनाव को देखते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली थी, जिसका समय आज पूरा हो जाएगा। उन्होंने 7 दिन और अंतरिम जमानत बढ़वाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

2 जून को केजरीवाल को करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी और राहत!

Arvind Kejriwal ने जेल जाने से पहले क्या कहा?

अरविन्द केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने कहा कि जेल में मैं 50 दिन था। इन दिनों में मेरा करीब6 किलो वजन कम हुआ। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कह रहे हैं कि मुझे कई टेस्ट कराने की जरूरत है। मेरी यूरिन में कीटोन का लेवल भी बढ़ा हुआ आया है।आगे कहा कि कोई बात नहीं, मेरे हौसले बुलंद हैं। इस बार भी मैं झुकूंगा नहीं। आप खुश रहेंगे तो केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं आपके बीच नहीं आऊंगा, लेकिन आपके सारे काम आराम से होते रहेंगे।

2 जून को केजरीवाल को करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने नहीं स्वीकारी और मोहलत की याचिका - Sc registry refuses to accept Delhi CM Arvind Kejriwal plea seeking ...

उन्होंने कहा मैं कहीं भी रहूं लेकिन दिल्ली की जनता के लिए काम रुकेंगे नहीं। इसके साथ ही अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक, फ्री बस सेवा जैसी सभी योजनाएं चलती रहेंगी।

 देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar