Arvind Kejriwal Bail Update: शराब नीति मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है और इस तरह वे चरण के चुनाव तक जेल से बाहर ही रहेंगे। इसके बाद 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा।
Highlight:
- दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
- दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी का ने किया बड़ा दावा
- ‘आज ही CM केजरीवाल आएंगे जेल से बाहर’
फिलहाल इस खबर से आम आदमी पार्टी के खेमे में ख़ुशी की लहर है कि उनके पार्टी संयोजक 1 महीने से अधिक समय बाद जेल से बाहर आएंगे। हालंकि कार्यकर्ताओं में बात को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है कि इस अंतरिम जमानत के फैसले के बाद वे कब तक बाहर दिखेंगे। आप नेता आतिशी मर्लेना का बड़ा दावा किया गया है।
सत्यमेव जयते!
आज सत्य की विजय हुई है, संविधान की विजय हुई है।
भाजपा ने इस देश में लोकतंत्र को ख़त्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब तानाशाही का अंत होगा।#ModiCantStopKejriwal#सत्यमेव_जयते
— Atishi (@AtishiAAP) May 10, 2024
दरअसल , दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल आज ही जेल से बाहर आयेंगे। उन्होंने इस सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला सत्य, लोकतंत्र की जीत; लोकसभा चुनाव के बाद देश में तानाशाही खत्म हो जाएगी।
जाहिर तौर पर केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आप पार्टी और इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी और पार्टी अपने दमखम से चुनाव प्रचार कर पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



