उत्तर प्रदेश के साथ अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है, इनमें उत्तराखंड का नाम भी शामिल है। ऐसे में दिल्ली में अपनी धमक दिखा रही आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड में अपनी किस्मत अजमाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
‘आप’ की ओर से ट्वीट किया गया जिसमें बताया गया कि केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसमें आगे कहा गया, ‘‘आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर 2021 को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण दौरा।’’ आप ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपने उम्मीदवार उतारेगी और विकास संबंधी मुद्दे उठाएगी।
उधर, दूसरी तरफ, देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 कोविड-19 के 25,404 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,89,579 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,62,207 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 339 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,213 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,62,207 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,062 मामलों की कमी आई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.58 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 54,44,44,967 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,30,891 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.78 प्रतिशत है, जो पिछले 15 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है, जो पिछले 81 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,24,84,159 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

Download Android App
Download iOS App