यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों बस में थे मौजूद

Summary :

उत्तर प्रदेश के आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस में भीषण आग लग गई । बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे ,वहीं पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुची और आग को काबू करने में लग गई ।

उत्तर प्रदेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां मथुरा यमुना एक्सप्रेस -वे पर बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे की हैं। वहीं बस में सवार सभी यात्रियों को सही सलामत बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया की यह बस दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही थी। बस में आग की लपटें उपर तक उठने लगी थी लेकिन इस हादसे में किसी भी जान का नुकसान नहीं हुआ है।

बस चालक ने बचाई यात्रियों की जान

पुलिस ने जानकारी में बताया की डबल डेकर बस MP14 ZH5063 में करीब 40 यात्री बैठे हुए थे। वहीं बस चालक की होशियारी से उसने आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इस घटना के चलते किसी को भी जनहानि नहीं हुई हैं।

पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची

पुलिस को इस घटना की जानकारी शुक्रवार की रात को मिली। वहीं सीओ महावन संजीव कुमार राय ने कहा की रात में 112 के द्वारा उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम भी आग को काबू करने में जुट गई। जानकारी में बताया गया की डबल डेकर बस आगरा से दिल्ली छतरपुर के लिए जा रही थी।

आग की ऊंची उठी लपटे

लोगों ने बताया की बस में अचानक भीषण आग लग उठी और देखते ही देखते आग की लपटे आसमानों को छूने लगी । आग का यह भयानक रूप देखकर सभी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, बस के अंदर मौजूद सभी 40 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर बचाया गया।

 

Team Desk