13 नवंबर से लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। यह त्योहार चार दिनों तक चलता है, जिसमें भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। आज यानी 14 नवंबर छठ का दूसरा दिन है, जिसे ‘खरना’ या ‘लोहंडा’ कहते हैं। इस दिन व्रत रखने वाले लोग पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को खास प्रसाद बनाकर छठी मैया की पूजा करते हैं। खरना के दिन पूजा करने और प्रसाद खाने का समय बहुत खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्यास्त के समय पूजा होती है और छठी मैया को गुड़ की खीर, रोटी और फल चढ़ाए जाते हैं। अगर आप भी खरना का व्रत रख रहे हैं, तो पूजा करने और प्रसाद खाने का सही समय जरूर जान लें।
छठ खरना 2026 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल खरना 14 नवंबर 2026, शनिवार को है। पटना में खरना पूजा का शुभ समय शाम 05:01 बजे से शाम 05:28 बजे तक रहेगा। यानी व्रतियों के पास पूजा के लिए कुल 27 मिनट का समय है। इसके अलावा, पटना में सूर्यास्त शाम करीब 05:28 बजे होगा। अलग-अलग शहरों में सूरज डूबने के समय में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।
- खरना की तारीख: 14 नवंबर 2026, शनिवार
- पूजा का शुभ समय: शाम 05:01 बजे से 05:28 बजे तक
- कुल समय: 27 मिनट
- सूर्यास्त (पटना में): शाम करीब 05:28 बजे
खरना पूजा की विधि

- खरना के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद छठी मईया और भगवान सूर्य का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।
- फिर घर और पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं।
- इसके बाद शाम के लिए गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी और फल तैयार करें। प्रसाद मिट्टी के चूल्हे या साफ-सुथरे बर्तन में
- साफ-सफाई के साथ बनाएं।
शाम के समय सूर्यास्त से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल पर दीपक जलाएं और छठी मैया-सूर्य देव का ध्यान करें। - छठी मैया को गुड़ की खीर, रोटी और केला अर्पित करें। फिर हाथ जोड़कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें।
- पूजा के बाद सबसे पहले व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करें। इसके बाद परिवार और अन्य सदस्यों को प्रसाद बांटें।
- खरना का प्रसाद खाने के बाद व्रती का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।


Download Android App
Download iOS App




