नई दिल्ली : अतिशि पहले आतिशी मार्लेना हुआ करती थी और अब आतिशी सिंह हो गई हैं। शायद कुछ ऐसा ही है, यही कारण है कि विनोद नगर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में उन्हें विशिष्ट अतिथि बनाया गया और उक्त कार्यक्रम में उनका नाम अतिशि सिंह लिखा गया। दरअसल वेस्ट विनोद नगर में क्षेत्रीय विचार मंच मंडली द्वारा 26वां विजय दशमीं शस्त्र पूजन एवं वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि थे जबकि पूर्वी दिल्ली से आप की लोकसभा प्रभारी आतिशी विशिष्ठ अतिथि थीं। बता दें कि आतिशी के नाम को लेकर विवाद काफी पुराना है। कुछ माह पूर्व उनके नाम के पीछे मार्लेना शब्द को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को बढ़ता देख उन्होंने अपने नाम के पीछे से मार्लेना शब्द हटा दिया। अब वह केवल अतिशि नाम ही लिखती हैं।


Download Android App
Download iOS App



