Atishi : आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि रात में सोते हुए अरविंद केजरीवाल का पांच से ज़्यादा बार ब्लड शुगर लेवल 50 के नीचे पहुंच गया। केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सही मेडिकल सुपरविजन नहीं मिलने से शुगर लेवल नीचे जा रहा है और इससे व्यक्ति कोमा में जा सकता है, उसे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।
Atishi ने केजरीवाल के स्वास्थ को लेकर चिंता जताई
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी(Atishi) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीबीआई की गिरफ़्तारी के जरिए भाजपा जेल में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को पूरी तरह क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा को पता था कि ट्रायल कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल को बेल मिल जाएगी, इसलिए उन्हें सीबीआई के फर्जी मामले में गिरफ्तार करवा दिया।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल रात की नींद में पांच बार से ज्यादा 50 के नीचे पहुंच गया। जिस दिन उनको गिरफ्तार किया था, उनका वजन 70 किलो था और अब तिहाड़ जेल में जब मेडिकल चेकअप हुआ तो उनका वजन 61.5 किलो है।
Atishi ने प्रेस कॉन्फ्रेस में क्या कहा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी(Atishi) के साथ दो हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. संदीप कुमार, एमडी इंटरनल मेडिसिन व डॉ. निम्मी रस्तोगी भी मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि हाइपोग्लाइसीमिया बहुत खतरनाक स्थिति है। अगर शुगर लेवल 50 से नीचे जाता है, तो मात्र 20 से 30 मिनट के अंदर मरीज की जान जा सकती है। शुगर लेवल का 50 से नीचे जाना मरीज के लिए एक रेड अलॉर्म होता है। ऐसे में पांच बार रात में क्रिटिकल लेवल तक शुगर लेवल का गिरना, अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है।


Download Android App
Download iOS App





