GTB Hospital : दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े एक मरीज को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि अस्पताल में घुसकर मरीज को मारने की घटना मे पुलिस जांच कर रही है।
Highlights
. दिल्ली के GTB Hospital में फायरिंग हुई
. इलाज कराने आए एक शख्स की मौत हो गई
GTB Hospital में फायरिंग में एक शख्स की मौत
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े बदमाश ने एक मरीजों को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना लगभग 4 बजे हुई है। मरीज कुछ सप्ताह से वार्ड नंबर-24 में भर्ती हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि मृतक की पहचान रियासदुद्दीन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 32 वर्ष है। रियासदुद्दीन खजूरी का रहने वाला है।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रियाजजुद्दीन नामक शख्स 23 जून से अस्पताल में एडमिट था। आज 4 बजे एक 18 साल का लड़का अस्पताल के अंदर आया और रियाजजुद्दीन को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, रियाजजुद्दीन नशे का शेवन करता था पर उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है।


Download Android App
Download iOS App




