दिल्ली में विधवा-दिव्यागों को सीएम रेखा ने जोड़ा आयुष्मान योजना से, मिलेगा 5.5 लाख परिवारों को लाभ

Summary :

Ayushman Bharat Scheme : दिल्ली सरकार ने विधवा पेंशन और दिव्यांगता सहायता योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत शामिल करने की मंजूरी दे दी है, जिससे राजधानी में अतिरिक्त कमजोर समूहों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विस्तार मिलेगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। सरकार ने पेंशन से सीधे आयुष्मान तक का एक ऐसा मजबूत पुल तैयार कर दिया है जिससे विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को अब दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी. यह उन 5.5 लाख परिवारों के लिए बड़ी सौगात है जो अब तक महंगे…

Ayushman Bharat Scheme : दिल्ली सरकार ने विधवा पेंशन और दिव्यांगता सहायता योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत शामिल करने की मंजूरी दे दी है, जिससे राजधानी में अतिरिक्त कमजोर समूहों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विस्तार मिलेगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

सरकार ने पेंशन से सीधे आयुष्मान तक का एक ऐसा मजबूत पुल तैयार कर दिया है जिससे विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को अब दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी. यह उन 5.5 लाख परिवारों के लिए बड़ी सौगात है जो अब तक महंगे हेल्‍थे केयर के आगे खुद को असहाय महसूस करते थे.

Ayushman Bharat Scheme : कितनों को लिया दायरे में

Ayushman Bharat Scheme
Ayushman Bharat Scheme (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

सरकार के अनुसार, वर्तमान में वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही लगभग 3.97 लाख विधवाएं और 1.31 लाख दिव्यांग व्यक्ति अब केंद्र द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आएंगे। उनके परिवार के सदस्य भी लाभ के पात्र होंगे। सरकार के अनुसार, विधवा पेंशन की 3,96,615 और दिव्यांग पेंशन के 1,31,515 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. इन लाभार्थियों के परिवार भी योजना के तहत कवर होंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली का कोई भी जरूरतमंद नागरिक इलाज के अभाव में वंचित न रहे. इस फैसले से लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा की ठोस गारंटी मिलेगी.”

PM-JAY Delhi : पहले कौन थे शामिल

Ayushman Bharat Scheme
Ayushman Bharat Scheme (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

इस कदम से, दिल्ली में लगभग 5.5 लाख अतिरिक्त परिवारों के PM-JAY योजना के दायरे में आने की उम्मीद है। ये परिवार अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवारों, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों जैसी श्रेणियों के तहत पहले से ही पात्र लोगों के अतिरिक्त कवर किए जाएंगे।

Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana : आगे क्या कहा सीएम ने

Ayushman Bharat Scheme
Ayushman Bharat Scheme (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विस्तार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर निवासियों को पैसों कि तंगी के कारण चिकित्सा देखभाल से वंचित न किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को व्यापक बनाना है। पीएम-जेएवाई, देश की प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत माध्यमिक और तृतीयक स्तर के अस्पतालों में भर्ती होने पर नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

इस योजना के कार्यान्वयन के लिए शहर भर में 208 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है – जिनमें से 156 निजी क्षेत्र के और 53 सरकारी अस्पताल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक दिल्ली में राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के माध्यम से पीएम-जेएवाई योजना के तहत 29,120 से अधिक लाभार्थियों ने उपचार का लाभ उठाया है।

Widow Pension Scheme Delhi : दिल्ली में आयुष्मान का दायरा

बता दें दिल्ली में लगभग 7 लाख 23 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 2 लाख 74 हजार 620 वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा गया। इस योजना के तहत 208 अस्पताल सूचीबद्ध हैं जिसमें 156 प्राइवेट और 53 सरकारी। वहीं 29 हजार से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाया चुके हैं।

यह भी पढ़ें – खुशखबरी! गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही ₹5000 रूपये, अगर बेटी हुई तो मिलेगा ये लाभ… जानें कैसे करें अप्लाई

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।