Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) चलाई जा रही है। यह योजना पहली बार साल 2010 में शुरू हुई थी। बाद में 2017 में इसका नाम बदलकर PMMVY कर दिया गया। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं ओर स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक भोजन के लिए आर्थिक सहायता देना है, उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और बेटी के जन्म को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत मां बनने पर केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाती है। आइए जानते हैं, इस योजना के बारे में विस्तार से…
Maternity Benefit Scheme India: पहली और दूसरी बार मां बनने पर लाभ

PMMVY योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5000 रुपये मिलते हैं। इस राशि में से 3000 रूपये प्रेग्नेंसी के रजिस्ट्रेशन के समय मिलती है और दूसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये शिशु के जन्म के रजिस्ट्रेशन कराने पर मिलते हैं। अगर महिला दूसरी बार गर्भवती होने पर बेटी को जन्म देती है, तो सरकार की तरफ से 6000 रुपये मिलते हैं। ये आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के आधार लिंक्ड बैंक या डाकघर खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य इस राशि का इस्तेमाल माताओं और बच्चों के पोषण के लिए सुनिश्चित करना है।
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का फायदा?
- PMMVY योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 19 साल होनी चाहिए और इसके अलावा परिवार की सालाना कमाई 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- अगर महिला के पास मनरेगा कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-श्रम कार्ड, बीपीएल कार्ड या फिर वह दिव्यांग है, तो वह इस योजना की पात्र है।
- आवेदन बच्चे के जन्म के 270 दिनों के अंदर करना जरुरी है।
How to Apply For PMMVY: योजना का लाभ पाने के लिए कैसे अप्लाई करें?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ उठाने के लिए अब ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। चलिए आपको आवेदन करने का पूरा प्रोसेस समझाते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं।
- वहां आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एमसीपी कार्ड जैसी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म 1A, 1B और 1C अलग-अलग किस्तों के लिए होते हैं।
- किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।
PMMVY Scheme 2026: 4 करोड़ महिलाओं को मिल चुका है फायदा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देशभर में अब तक 4 करोड़ से अधिक महिलाओं को कम से कम एक किस्त मिल चुकी है। सरकार अब तक 19,028 करोड़ वितरित कर चुकी है। PIB के अनुसार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एक केंद्रीय सहायता प्राप्त योजना है, जो मिशन शक्ति के उप-योजना ‘Samarthya’ के तहत चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य मां और बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।
यह भी पढ़ें: आने वाली है ‘PM किसान निधि’ की 22 वीं किस्त! इन संकेतों से समझें


Download Android App
Download iOS App




