PM Kisan 22nd Installment Update : आप जानते ही हैं कि केंद्र सरकार देश भर के करोड़ों किसानों को किसान निधि योजना के तहत उनके खातों में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर करती है। बता दें जब से यह योजना शुरू हुई है, देशभर के किसानों के खातों में 21 बार किस्त ट्रांसफर हो चुकी हैं। किसान PM Kisan की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि हर बार तीन बराबर हिस्सों में यानी हर 4 महीने पर 2,000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि 22वीं किस्त कब आ सकती है? आइए जानते हैं-
PM Kisan 22nd Installment Update : कब तक आ सकती है 22वीं किस्त ?

बता दें, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक 22वीं किस्त की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरवरी के आखिर में या मार्च 2026 की शुरुआत में 2,000 रुपये की किस्त जारी की जा सकती है। यह किस्त फरवरी के आखिरी महीने में जारी होने की संभावना है.
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : अब कैसा क्यों कह रहे हैं, इस का अंदाजा लगाया जा सकता है-
पिछले 3 सालों का ट्रेंड देखें तो फरवरी के आखरी हफ्ते तक किसान निधि की किस्त सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दी जाती है जैसे-
पिछले साल 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी.
ऐसे ही 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को खातों में भेजी गई थी.
वहीं 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को ट्रांसफर हुई।
PM Kisan Yojana 22nd Kist Status : किन किसानों को मिलेगा लाभ?

आपको बता दें इस स्कीम का फायदा सिर्फ किसानों को मिलता है जो छोटे और सीमांत किसान परिवार हैं। इसमें क्राइटीरिया है कि उनके पास खेती लायक जमीन होनी चाहिए। हालांकि लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं, जैसे किसान के नाम पर जमीन का वैध रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य है और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होना जरूरी है। यदि आप इस तरह के स्लैब में आते हैं और खेती किसानी से जुड़े हैं तो आप भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

जिस तरह बैंक में अपने पासबुक से अपने अकाउंट के स्टेटमेंट को आसानी से देखा जा सकता है उसे से भी आसान तरह से किसान अब अपने किसान निधि की किस्त को देख सकते हैं। इसके लिए कहीं के चक्कर भी काटने की जरूरत नहीं नई।
ऐसे देखें –
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप ओपन करें।
इसके बाद ‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
इधर से अब रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।
अगर नंबर याद नहीं है तो ‘Know Your Registration Number’ से जानकारी लें।
इसके बाद कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
इससे साफ हो जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
Why is e-KYC necessary?
हालांकि कुछ मामलों में यह भी देखा जा रहा है कि कुछ गलत तरह से इस स्कीम का फायदा उठाया रहे हैं, ऐसे में सरकार ने स्कीम में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। अब जिन भी किसानों की केवाईसी पूरी नहीं होगी उनकी किस्त अटक सकती है या पेमेंट रोका जा सकता है।
समय पर KYC कराएं
KYC कराने का प्रोसेस बहुत आसान है, इसके लिए-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद आधार नंबर एंटर करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरीफाई करें।
अगर OTP से प्रोसेस पूरा नहीं होता, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
CSC से बायोमेट्रिक के जरिए भी केवाईसी कराई जा सकती है।
यह भी पढ़ें – सड़क हादसों में 1.5 लाख का कवर, 7 दिन इलाज, जानें PM RAHAT SCHEME के नियम और शर्तें


Download Android App
Download iOS App




