नई दिल्ली : बार काउंसिल दिल्ली (बीसीडी) के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। अभी मतदान शनिवार को भी जारी रहेगा। हालांकि आज बहुत ज्यादा संख्या में वकीलों के पहुचने के चलते हाईकोर्ट के आस पास इंडिया गेट और आईटीओ के पास भी ट्रैफिक का अच्छा खासा दबाब रहा। आपको बता दें कि बार काउंसिल का चुनाव हर पांच साल में होता है, लेकिन इस बार यह चुनाव नौ साल बाद हो रहा है।
बार काउंसिल दिल्ली से लगभग 60 हजार वकील जुड़े हैं, जिनमे से करीब 51 हजार वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। बाकी वकील वक्त पर जरूरी प्रमाण-पत्र मुहैया नहीं कराने और समय से वेरिफिकेशन नहीं होने के चलते वोटिंग से वंचित रह जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली की जिला अदालतों सहित हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस करने के लिए बीसीडी का सदस्य होना अनिवार्य है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



