खुशखबरी! नए साल पर आ रहा है भारत टैक्सी ऐप, ओला-उबर को मिलेगी टक्कर, ड्राइवर्स की कमाई होगी 80% से ज्यादा

Summary :

Bharat Taxi App:नए साल पर दिल्लीवासियों के लिए सरकार ला रही है एक नया तोहफा। जी हां, दिल्ली में औपचारिक रूप से भारत टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। ये यात्रियों को भरोसेमंद, सुरक्षित और किफायती कैब सेवा देने का वादा करती है। टैक्सी सर्विस के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप-बेस्ड एग्रीगेटर्स के अलावा एक और ऑप्शन के तौर पर काम करेगी। इसे निजी टैक्सी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इस ऐप में ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक की सर्विस उपलब्ध होगी। यूजर्स अपनी जरूरत के…

Bharat Taxi App:नए साल पर दिल्लीवासियों के लिए सरकार ला रही है एक नया तोहफा। जी हां, दिल्ली में औपचारिक रूप से भारत टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। ये यात्रियों को भरोसेमंद, सुरक्षित और किफायती कैब सेवा देने का वादा करती है। टैक्सी सर्विस के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप-बेस्ड एग्रीगेटर्स के अलावा एक और ऑप्शन के तौर पर काम करेगी। इसे निजी टैक्सी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इस ऐप में ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक की सर्विस उपलब्ध होगी। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वाहन चुन सकते हैं।

Bharat Taxi App Launch On 1st January: ड्राइवरों की होगी 80% से अधिक कमाई

Bharat Taxi App
Bharat Taxi App Launch On 1st January (Image- Social Media)

भारत टैक्सी एक मोबाइल आधारित कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म है, जो अन्य कैब सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे ही स्मार्टफोन से ऑपरेट किया जा सकेगा। इसे आम लोगो की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये सहकार मॉडल है, जिसमें ड्राइवरों की कमाई और कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। बहरत टैक्सी से होने वाली कुल कमाई का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ड्राइवरों को मिलेगा। शेष 20 प्रतिशत भी ड्राइवरों के ही परिचालन खर्च और वेलफेयर गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाएगा।

मनमाना किराया बढ़ाने की समस्या से मिलेगी राहत

Bharat Taxi App
Bharat Taxi App (Image- Social Media)

ओला-उबर पीक टाइम या बारिश में किराया 2-3 गुना बढ़ बढ़ा देते हैं। लेकिन भारत टैक्सी सर्विस की सबसे बड़ी खासियत होगी कि यह किराया स्थिर रखेगी, ताकि यात्रियों को महंगा न पड़े। इसमें किराया पहले से तय और पारदर्शी होगा। इसके बाद मनमाना किराया बढ़ाने की समस्या से लोगो को राहत मिलेगी।

Bharat Taxi App News: ड्राइवरों की बढ़ रही भागीदारी

Bharat Taxi App
Bharat Taxi App News (Image- Social Media)

दिल्ली में भारत टैक्सी सेवा के लिए अभी तक 56,000 से अधिक ड्राइवरों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि ड्राइवर समुदाय के बीच इस सरकारी सहकर मॉडल को लेकर काफी उत्साह है। इन आंकड़ों से ये भी पता लग रहा है कि सेवा शुरू होते ही पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध होंगे, जिससे यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह सहकार मॉडल के तहत संचालित होने वाली टैक्सी सेवा ड्राइवरों को स्थिर आय और बेहतर कार्य स्थितियां देने का दावा करती है। यह निजी कंपनियों की तुलना में कमीशन कम होने और आय का बड़ा हिस्सा ड्राइवरों तक पहुंचने से काफी ज्यादा टिकाऊ माना जा रहा है

यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण से सेंटा हुए बीमार, मास्क पहन AAP के नेताओं संग कनॉट प्लेस में बांटी टॉफी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।