दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, हिमांशु भाऊ गैंग का खूंखार गैंगस्टर दबोचा गया; जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Summary :

Bhau Gang Encounter: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने राजधानी में सक्रिय कुख्यात भाऊ गैंग के शार्प शूटर अंकित को द्वारका इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ साईं मंदिर के पास उस समय हुई, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी अंकित उसी क्षेत्र में दिखाई दिया है। जैसे ही पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची, अंकित ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसकी तरफ से चलाई गई एक गोली हेड कांस्टेबल कुलदीप की बुलेटप्रूफ जैकेट पर…

Bhau Gang Encounter: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने राजधानी में सक्रिय कुख्यात भाऊ गैंग के शार्प शूटर अंकित को द्वारका इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ साईं मंदिर के पास उस समय हुई, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी अंकित उसी क्षेत्र में दिखाई दिया है। जैसे ही पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची, अंकित ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसकी तरफ से चलाई गई एक गोली हेड कांस्टेबल कुलदीप की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

Delhi Encounter Today: इस प्लान के तहत हुई पुलिस की कार्रवाई

Bhau Gang Encounter
Bhau Gang Encounter (credit-sm)

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान चली पुलिस की गोली अंकित के पैर में लगी। घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। मौके से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर रही है और उससे गैंग के नेटवर्क, ड्रग्स सप्लाई और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Delhi Crime News: पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग गई थी

द्वारका के डीसीपी के मुताबिक, पुलिस को पहले से यह इनपुट मिला था कि अंकित साईं मंदिर के आसपास मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इलाके में जाल बिछाया और जैसे ही अंकित मंदिर के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। दबाव बनते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और बुलेटप्रूफ जैकेट के चलते बड़ा हादसा टल गया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद जब अंकित गिर पड़ा, तब जाकर पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई।

आरोपी अंकित पर दर्ज है कई मामले

Bhau Gang Encounter (credit-sm)
Bhau Gang Encounter (credit-sm)

सिर्फ 24 साल की उम्र में अंकित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ नजफगढ़ में पुलिस पर फायरिंग, हरियाणा पुलिस पर गोली चलाने, ड्रग्स तस्करी से जुड़े पांच मामले और हत्या के प्रयास जैसे तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह भाऊ गैंग का सबसे खतरनाक और सक्रिय शूटर माना जाता था।

भाऊ गैंग के चार आरोपी दबोचे गए

पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाऊ गैंग के कुल छह शूटरों में से पुलिस अब तक चार को पकड़ चुकी है। अंकित और एक अन्य आरोपी अभी तक फरार थे, लेकिन अंकित की गिरफ्तारी से इस गैंग की ताकत लगभग पूरी तरह खत्म हो गई है। यह गैंग दिल्ली और एनसीआर में ड्रग्स तस्करी, रंगदारी व वसूली जैसे मामलों में सक्रिय था और लगातार पुलिस की राडार पर था।

Bhau Gang Encounter: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बता दें कि अंकित की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है, क्योंकि उसके पकड़े जाने से न केवल गैंग की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि उसके जरिए कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना है, जो आगे की बड़ी कार्रवाई का रास्ता खोल सकती हैं। फिलहाल पुलिस फरार दूसरे साथी की तलाश तेज कर चुकी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

ALSO READ: भारत को ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2030’ की मेजबानी मिलने पर पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति और अमित शाह ने जताई खुशी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।