मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Summary :

Hanuman ji ka Mantra​: मंगलवार का दिन प्रभु श्रीराम के परमभक्त पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित होता है। हनुमान जी को भगवान शिव का ग्यारहवां अवतार माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप इस दिन सच्ची भावना से हनुमान जी की पूजा के दौरान हनुमान चालीसा और उनके मंत्र का पाठ करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन से बाधाएं, भय और शारीरिक-मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। मंगलवार के दिन सच्चे मन से हनुमान मंत्र का पाठ करने से जीवन में संकट कम होते हैं। यहां देखें हनुमान मंत्र और दोहे की पूरी पंक्तियां।…

Hanuman ji ka Mantra​: मंगलवार का दिन प्रभु श्रीराम के परमभक्त पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित होता है। हनुमान जी को भगवान शिव का ग्यारहवां अवतार माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप इस दिन सच्ची भावना से हनुमान जी की पूजा के दौरान हनुमान चालीसा और उनके मंत्र का पाठ करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन से बाधाएं, भय और शारीरिक-मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। मंगलवार के दिन सच्चे मन से हनुमान मंत्र का पाठ करने से जीवन में संकट कम होते हैं। यहां देखें हनुमान मंत्र और दोहे की पूरी पंक्तियां।

Hanuman ji ka Mantra​: हनुमान जी के मंत्र

Hanuman ji ka Mantra
Hanuman ji ka Mantra (Source: AI)

1. ॐ हनुमते नमः।

2. ॐ श्री हनुमते नमः।

3. ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः।

4. ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।
तन्नो हनुमान् प्रचोदयात् ॥

5. ॐ नमो भगवते आञ्जनेयाय महाबलाय स्वाहा।

6. मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ॥

7. भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावै।

8. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं।
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ॥

9. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारकाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

10. हनुमान अष्टदशाक्षर मंत्रः ॐ नमो भगवते आञ्जनेयाय, महाबलाय स्वाहा।

11. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय अक्षिशूलपक्षशूल शिरोऽभ्यन्तर

शूलपित्तशूलब्रह्मराक्षसशूलपिशाचकुलच्छेदनं निवारय निवारय स्वाहा।

Hanuman Chalisa Doha in Hindi​: हनुमान चालीसा दोहा

Hanuman Chalisa Doha in Hindi
Hanuman Chalisa Doha in Hindi (Source: AI)

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवनकुमार ।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॥

दोहा

पवनतनय संकट हरन मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप ॥

Also Read: सपने में हनुमान जी का आना सफलता और सुरक्षा का संकेत तो नहीं? जानें इसका असली मतलब

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।