सपने में हनुमान जी का आना सफलता और सुरक्षा का संकेत तो नहीं? जानें इसका असली मतलब

Summary :

Sapne me Hanuman ji ko Dekhna: शास्त्रों में हनुमानजी को भगवान शिव का रुद्र अवतार बताया गया है, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है, उसके जीवन में सभी संकट टल जाते हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और जीवन में सब कुछ मंगलमय होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने सपने में हनुमान जी को देखते हैं, तो उसका मतलब क्या होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब भी हम कोई सपना देखते हैं, तो उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है।…

Sapne me Hanuman ji ko Dekhna: शास्त्रों में हनुमानजी को भगवान शिव का रुद्र अवतार बताया गया है, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है, उसके जीवन में सभी संकट टल जाते हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और जीवन में सब कुछ मंगलमय होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने सपने में हनुमान जी को देखते हैं, तो उसका मतलब क्या होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब भी हम कोई सपना देखते हैं, तो उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है।

कुछ सपने हमे हमारी आने वाली जिंदगी में जो घटना हमारे साथ घटित होने वाली है, उसका संकेत देते हैं। लेकिन अगर आपको सपने में हनुमानजी दिख जाएं, तो इससे अच्छा आपके लिए क्या ही हो सकता है। लेकिन वो आपको किस रूप में और किस तरह दिख रहे हैं, यह बहुत मायने रखता है। आइए जानते हैं, हनुमान जी को सपने में देखने का क्या मतलब होता है।

Sapne me Hanuman ji ko Dekhna: सपने में हनुमानजी को देखने का मतलब

hanuman ji in dreams
hanuman ji in dreams (Source: AI)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। सपने में हनुमानजी को मंदिर में देखना या मूर्ति दिखाई दे जाए तो समझ जाएं कि हनुमानजी की कृपा आप पर बनी हुई है और बहुत जल्दी आपको एक बड़ी सफलता मिलने वाली है। वहीं अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। साथ ही भूत प्रेत व नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी।

पंचमुखी हनुमानजी देखना

सपने में पंचमुखी हनुमानजी को देखना बेहद शुभ माना जाता है। सपने में पंचमुखी हनुमानजी देखने का अर्थ है कि आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है और पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में परेशान कर रहे शत्रुओं से मुक्ति भी मिलेगी। वहीं सपने में अगर आप हनुमानजी की पूजा या भजन कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी सभी मनोकामना पूरी होने वाली हैं।

sapne me hanuman ji ko dekhna
sapne me hanuman ji ko dekhna (Source: AI)

हनुमानजी का प्रसाद खाना

अगर सपने में आप हनुमानजी का प्रसाद खा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हनुमानजी घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होने देंगे और आपके सभी कार्य बिना अड़चन के पूरे होंगे। वहीं सपने में अगर आप हनुमानजी को चोला चढ़ा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है और उनकी कृपा से धन व सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी।

हनुमानजी को रौद्र रूप में देखना

अगर आप सपने में हनुमानजी का रौद्र रूप यानी गुस्से में देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भगवान आपको मौका दे रहे हैं कि आप अपनी गलतियों को जल्दी से जल्दी सुधार कर उनसे क्षमा मांग लें। हनुमानजी कभी भी अपने भक्त से नाराज नहीं होते हैं। अगर आप सपने में हनुमानजी का रौद्र रूप देख रहे हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि हनुमानजी आपसे क्रोधित हैं, बल्कि वह आपको मौका दे रहे हैं। इसके लिए आप अगले दिन सुबह हनुमान मंदिर में जाएं और भगवान से क्षमा मांगे। साथ ही अपनी गलती भी सुधारें।

hanuman darshan in dreams
hanuman darshan in dreams (Source: social media)

सपने में बंदर देखना

अगर सपने में आपको बंदर दो बार दिखाई दे चुका है, तो ऐसा सपना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि हनुमान जी का आशीर्वाद आप पर है। इस सपने को देखने के बाद अगले दिन से हर रोज बंदर व अन्य जानवरों को कुछ ना कुछ खाने का जरूर दें। ताकि हनुमानजी की कृपा लगातार पर बनी रहे।

Also Read: मंगलवार के दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।