ED ने कसा WINZO पर शिकंजा, संस्थापक गिरफ्तार, 500 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, जानें मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा मामला

Summary :

Winzo Founder Arrested:  WINZO गेमिंग ऐप पर अब ED ने शिकंजा कस दिया है और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूरा पर्दाफाश किया है। बता दें कि गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के संस्थापकों सौम्या सिंह राठौर और पवन नंदा को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय नियामक के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद उन्हें बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। विंजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों राठौर और नंदा को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया और अदालत ने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया। Winzo Founder Arrested अधिकारियों के अनुसार, अदालत…

Winzo Founder Arrested:  WINZO गेमिंग ऐप पर अब ED ने शिकंजा कस दिया है और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूरा पर्दाफाश किया है। बता दें कि गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के संस्थापकों सौम्या सिंह राठौर और पवन नंदा को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय नियामक के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद उन्हें बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। विंजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों राठौर और नंदा को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया और अदालत ने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया।

Winzo Founder Arrested

अधिकारियों के अनुसार, अदालत ने ED को निर्देश दिया कि वह विभाग द्वारा दायर रिमांड आवेदन पर विस्तार से बातचीत करने के लिए उन्हें गुरुवार सुबह 11.30 बजे पेश करने के लिए समय दिया गया है। बता दें कि ईडी ने हाल ही में की गई छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की। ईडी के अनुसार, कंपनी ने गेमर्स के 43 करोड़ रुपये ‘होल्ड’ कर रखे थे। भारत द्वारा वास्तविक धन वाले गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह पैसा खिलाड़ियों को वापस कर दिया जाना चाहिए।

Real Money Games

Real Money Games
Real Money Games (source: social media)

18 नवंबर और 22 नवंबर को ED के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत विंजो गेम्स ऐप के मामले में दिल्ली और गुड़गांव में चार स्थानों पर तलाशी ली। विंजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड अपने ऐप विंजो के माध्यम से ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग सेवाओं के व्यवसाय में है। तलाशी के दौरान, ईडी ने कहा कि विनजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के पास लगभग 505 करोड़ रुपये की कथित अपराध आय (पीओसी) को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 (1ए) के तहत बैंक बैलेंस, बॉन्ड, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड के रूप में फ्रीज कर दिया गया है।

Online Gaming Platform

ED ने कसा WINZO पर शिकंजा
ED ने कसा WINZO पर शिकंजा (source: social media)

विंजो पर ED का शिकंजा कसने के बाद उनका बयान सामने आया है और कहा है कि हमारा ध्यान अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और सुरक्षित, भरोसेमंद अनुभव सुनिश्चित करने पर है और यह सभी लागू कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है। बता दें कि ईडी ने इससे पहले धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ऑनलाइन गेमिंग की पेशकश करने वाली एक अन्य कंपनी विंजो और गेमज़क्राफ्ट के परिसरों पर छापेमारी की थी।

ALSO READ: ब्लैक फ्राइडे सेल धमाका, iPhone 16 से Samsung Galaxy S24 Ultra मिल रहा 25000 रुपए सस्ता; जानें खरीदने का आसान तरीका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।