दिल्ली में मौसम का बड़ा बदलाव, 5 दिन तक बारिश का अलर्ट

Summary :

मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली में 5 दिन भारी बारिश

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। 5 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम सुहाना रहेगा।

दिल्ली में इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मुंबई में मानसून के जल्दी पहुंचने का असर दिल्ली में भी दिख रहा है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने अभी राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के आने से साफ इनकार किया है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून तक दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। दिल्ली-NCR में आज भी आंधी और बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी के किसी भी इलाके में कभी भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आज रात के लिए दिल्ली एनसीआर में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

कैसा है तापमान?

दिल्ली NCR के लिए अगले 5 दिन कैसे रहेंगे, इस पर IMD के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरके जेनामनी ने बताया कि IMD ने 5 जून तक रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यानी आज से तापमान फिर 37 से 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

पांच जून तक मौसम का हाल

पांच जून तक मौसम का हाल

5 जून तक फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव में रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम सुहाना बना रहेगा। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। वैसे तो IMD ने दिल्ली NCR के लिए पिछले 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम में आए बदलाव के चलते देर शाम इसे बदलकर येलो अलर्ट कर दिया गया, लेकिन येलो अलर्ट का भी कोई असर नहीं हुआ।

शहर अधिकतम न्यूनतम AQI

दिल्ली 38 27 127

नोएडा 38 26 131

गुड़गांव 37 27 147

फरीदाबाद 37 27 137

PM मोदी का आज मध्य प्रदेश दौरा, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।