Yogi Government: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अगले छह महिने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश कुमार चतुर्वेदी ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के राज्य कार्य-कलापों से संबंधित किसी लोक सेवा, निगमों के साथ ही स्थानीय प्राधिकरणों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अगर इसके बाद भी हड़ताल होता है तो हड़ताल करने वालों के खिलाफ विधिक व्यवस्था के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Highlights:
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगले 6 महीने तक यूपी में हड़ताल पर लगी पाबंदी
- मुख्य सचिव कार्मिक देवेश कुमार चतुर्वेदी ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की
- इससे पहले भी हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था
6 माह के लिए उत्तर प्रदेश में किसी तरह का हड़ताल नहीं
बता दें कि देश में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए यूपी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। वहीं, अगले 6 माह के लिए उत्तर प्रदेश में कोई भी हड़ताल नहीं होगी। अगर ऐसा होता है तो उसपर आधिकारिक कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार ने इस तरह के फैसले ले चुके हैं। यूपी में सरकार ने साल 2023 मई में छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था। उस दौरान कोरोना संकट जारी था. सीएम योगी ने कोविड की समस्याओं को देखते हुए एम्सा एक्ट लागू करके हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया था


Download Android App
Download iOS App



