नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी मान चुकी है कि वह अनधिकृत कॉलोनियां नियमित नहीं करने वाली है। पहले भाजपा होर्डिंग-बैनर लगाकर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का दावा कर रही थी, लेकिन चुनाव से ठीक पहले वह अपने वादे से मुकर गई है। इस बात की तस्दीक डीडीए की वेबसाइट से भी हो रही है, जहां साफ लिखा गया है कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जाएगा।
यह दिल्ली की जनता के साथ भाजपा का बहुत बड़ा धोखा है। दिल्ली की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा को झूठे दावे करने के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बात दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि कच्ची कालोनियों की रजिस्ट्री सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कराकर देगी।
झूठ बोल जनता को गुमराह कर रहे भाजपा नेता : उपमुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रविवार को जब मैंने भाजपा के झूठ को बेनकाब किया तो उनके किसी भी नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उलटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी जी ने फिर जनता से झूठ बोला कि हम जनता को मालिकाना हक देंगे।
इस पर प्रश्न पूछते हुए सिसोदिया ने कहा कि जब कॉलोनियों का नियमितीकरण ही नहीं कर रहे हो तो मालिकाना हक किस प्रकार से देंगे? केवल मीडिया में बाइट देने से जनता को मालिकाना हक नहीं मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



