पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ओडिशा के राउरकेला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिलीप राय ने शुक्रवार को विधायक पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। राउरकेला से चार बार विधायक रहे श्री राय ने विधानसभा अध्यक्ष पी के अमात से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। श्री राय ने ट््वीट कर कहा, ‘‘बेहद दुख के साथ मैंने विधायक पद के साथ भाजपा की सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया है।’’
विधानसभा अध्यक्ष अमात ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि श्री राय ने उनके कक्ष में आकर उनसे मुलाकात की और उन्हें विधायक पद से इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि श्री रॉय ने इस्तीफे की सारी प्रक्रियाओं का पालन किया है और उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकर कर लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा ने श्री राय के इस्तीफे के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है तथा इस बारे में चुनाव आयोग को भी जानकारी दे दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



