हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को हुई। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 14 नवंबर को शादी जहां कोंकणी रीति-रिवाजों से की गई वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई। बता दें कि शादी के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। अब शादी के बाद दीपिका-रणवीर दोनों मुंबई स्थित सिद्दि-विनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे है।
दीपिका-रणवीर सिद्दि-विनायक मंदिर पहुंचे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां पर दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई । दीपिका और रणवीर एक बार फिर एक जैसे कलर के कपड़ों में नजर आए ।
दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट में दिखीं। वहीं रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे । दीपिका ने सोलह-श्रृंगार किया हुआ था।
हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने बिल्कुल बेहद सुन्दर लग रही थीं। रणवीर और दीपिका लिस प्रोटेक्शन के बीच मंदिर पहुंचे थे । आज भगवान का आशीर्वाद लेकर दीपवीर अपने शादीशुदा जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं ।
1#
2#
3#
बता दें की दीपिका और रणवीर के साथ उनकी फैमिलीज़ भी थी। दीपिका की अम्मी उजाला पादुकोण, अनिशा पादुकोण और पापा प्रकाश पादुकोण थे और रणवीर के पिता जगजीत भवनानी, मम्मी अंजू भवनानी और बहन कृतिका भवनानी भी बाप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर दीपिका सब्यसाची के डिजाइनर ऑउटफिट में नजर आई।
https://www.instagram.com/p/Bqy9sqFDaxV/?utm_source=ig_embed
शादी के बाद 21 नवंबर को दीपिका के पिता ने होटल ‘द लीला’ में रिसेप्शन दिया था। जहां खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आई थीं। अब 28 नवंबर को मुंबई के होटल ‘हयात’ में भी एक रिसेप्शन दिया गया था। अब रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App










