Priyanka Chopra-निक जोनस मेहमानों के वेलकम के लिए देंगे खास तोफा

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोधपुर के उम्मेद भवन में जोरों शोरों से चल रही हैं।

बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही अपने पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं। प्रियंका और निक की शादी में आने वाले मेहमानों को एक खास गिफ्ट दिया जाएगा। इस गिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

ये वेलकम गिफ्ट देंगे मेहमानों को शादी में

फोटो जर्नलिस्ट मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका और निक के इस गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। बता दें कि ये गिफ्ट मेहमानों को वेलकम देने के समय दिया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/BqyehpZgsAg/?utm_source=ig_embed

इस गिफ्ट के बॉक्स पर लिखा है, The Oh Shit Kit. वहीं एक कार्ड की भी तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रियंका और निक का नाम लिखा हुआ है। हालांकि इस बॉक्स के अंदर क्या है इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

https://www.instagram.com/p/BqyFWPTAqR_/?utm_source=ig_embed

खबरों के अनुसार प्रियंका और निक मेहमानों को शादी में चांदी का सिक्का गिफ्ट करेंगे। एक वेबासाइट की खबर के अनुसार प्रियंका और निक ने अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलेब को नहीं बुलाया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस शादी में हॉलीवुड के सितारे हिस्सा बन सकते हैं। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन इस शादी के बहुत ही खास मेहमान होंगे।

उम्मेद भवन को सजाया दुल्हन की तरह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में है जिसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। बता दें कि उम्मेद भवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और वह बहुत वायरल हो रही हैं। उम्मेद भवन को लाइट्स से सजाया गया है। उम्मेद पैलेस में सिक्युरिटी का बहुत ही कड़ा इंतजाम किया गया है।

https://www.instagram.com/p/BqxtmicAtm0/?utm_source=ig_embed

खबरों के अनुसार वेन्यू के आस-पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड कपल की सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखेंगे। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को निजता के क्लॉज पर भी साइन करना होगा। वहीं इस कपल ने मेहमानों के मोबाइल फोन पर बैन लगाया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/Bqv2Sx0Dv0i/?utm_source=ig_embed

निक जोनस आएंगे घोड़े पर

निक जोनस अपनी शादी में राजसी अंदाज में बग्घी पर सवार होकर शादी के प्लेस तक आएंगे। वोग मैग्जीन में जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा-क्या तुम घोड़े पर कंफर्टेबल होगे। इस पर निक ने कहा- हां, मैं इंतजार नहीं कर सकता हूं।

https://www.instagram.com/p/BqysTepgcgp/?utm_source=ig_embed

मेहमानों के लिए पैलेस में होने वाले बेहद खूबसूरत लाइट एंड साउंड शो का इंतजाम किया गया है। इस लाइट एंड साउंड शो में राजस्‍थानी परंपराओं और संस्‍कृति की झलक द‍िखाई जाएगी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे।

Desk Team