बेहद खास है Deepika Padukone की रिसेप्‍शन वाली ड्रेस बनाने में लगे हैं इतने घंटे

Summary :

Deepika Padukoneऔर रणवीर सिंह ने 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया। दीपिका पादुकोण ने अपने रिसेप्शन में जो डे्रस पहनी थी उसमें वह किसी अपसरा से कम

Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया। दीपिका पादुकोण ने अपने रिसेप्शन में जो ड्रेस पहनी थी उसमें वह किसी अपसरा से कम नहीं लग रही थी। दीपिका रिसेप्शन पार्टी में बेहद रॉयल लुक में नजर आई। रिसेप्शन में कपल ने कलर को ऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे।

ये लुक दोनों पर काफी ज्यादा जाच रही थी। दीपिका की डे्रस की हर किसी ने जमकर तारीफ की थी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दीपिका की डे्रस को किसने डिसाइन किया? और इसे बनाने में कितना समय लगा है। तो आइए बताते हैं ।

दीपिका की रिसेप्शन आउटफिट को तैयार करने में लगे इतने घण्टे

दीपिका रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहन कर पहुंचीं जिस पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी। वहीं रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में थे। सोशल मीडिया पर दोनों के आउटफिट की गजब चर्चा है।

अबु जानी और संदीप खोसला की ये ड्रेस दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं। Deepika Padukone बेहद आकर्षक लग रही थीं। ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी। मांग में सिंदूर लगाया था। अब दीपिका की ड्रेस का मेकिंग वीडियो सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/Bqw8Ez8DdgQ/?utm_source=ig_embed

ये वीडियो अबु जानी- संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि Deepika Padukone की ये शानदार ड्रेस कैसी बनी। डिजाइनर ने बताया कि अलग अलग कारीगरों ने इस ड्रेस को तैयार करने में काम किया।

https://www.instagram.com/p/Bqum1iGBLUI/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

अलग अलग कारीगरों के कुल घंटे को एक साथ जोड़ा जाए तो इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे। डिजाइनर ने कहा हमने विशेष रूप से इस ड्रेस के लिए ज्वैलरी भी डिजाइन की है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की थी। वहां करीबी दोस्त और मेहमान ही पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/BquoR_DHPaG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में था। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28नवंबर को अपने करीबी घर वालो के लिए था। अब 1 दिसंबर को दीपवीर एक और रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी सितारे पहुंचेंगे।

https://www.instagram.com/p/BqunpRLDADB/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team