भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने शनिवार को पटाखा व्यापारियों से मुलाकात की और कहा कि यदि दिल्ली सरकार शहर में पटाखों पर पाबंदी के चलते हुए नुकसान को लेकर उनकी भरपाई नहीं करती है तो वह धरने पर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए अक्टूबर में बड़ी संख्या में लाईसेंस जारी किए थे और व्यापारियों ने पाबंदी की घोषणा होने तक बड़ा स्टॉक जमा कर लिया था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए अक्टूबर में बड़ी संख्या में लाईसेंस जारी किए थे और व्यापारियों ने पाबंदी की घोषणा होने तक बड़ा स्टॉक जमा कर लिया था।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर और कोविड-19 के रोजाना मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 7 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक हरित पटाखों समेत सभी तरह के पटाखों पर पाबंदी लगा दी।
जामा मस्जिद इलाके में व्यापारियों के साथ बैठक करने वाले गोयल ने कहा कि ‘‘कौन व्यापारियों एवं दुकानदारों की क्षतिपूर्ति करेगा जिन्होंने लाईसेंस हासिल करने के बाद पटाखे खरीदे थे? यदि दिल्ली सरकार नुकसान की भरपाई नहीं करती है तो मैं कल से यहां धरने पर बैठूंगा।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए स्मॉग टावर लगाने और औद्योगिक कचरे एवं सड़कों की धूल को नियंत्रण करने एवं इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने को लेकर दिल्ली सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में पटाखों पर रोक लगाई है।

Download Android App
Download iOS App