भाजपा, शाह दिल्ली चुनाव से पहले गहरी साजिश रच रहे : AAP

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपना आरोप दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गृहमंत्री अमित शाह आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी गड़बड़ी करने के लिए गहरी साजिश रच रहे हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव में हार से डर रही है और दिल्ली के माहौल को बिगाड़ना चाहती है। 
उन्होंने कहा, ‘कल (शुक्रवार) मैंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी थी कि भाजपा की एक बड़ी गड़बड़ी की योजना है। भाजपा और अमित शाह द्वारा एक गहरी साजिश रची गई है।’ 
सिंह ने कहा कि जामिया के बाद शाहीन बाग में एक व्यक्ति ने गोलीबारी की। 
आप नेता ने कहा, ‘आज केंद्र ने बजट पेश किया। पूरी सरकार दिल्ली में है। क्या हो रहा है? कोई भी दिल्ली में कहीं भी गोली चला सकता है? कोई कानून व्यवस्था नहीं है।’ 
सिंह ने कहा कि उन्होंने दो फरवरी को भाजपा द्वारा कुछ बड़ा किए जाने की साजिश के बारे में शिकायत दर्ज कराने शुक्रवार से चुनाव आयोग से समय मांगा जा रहा है, लेकिन किसी भी अधिकारी के पास हमसे मिलने का समय ही नहीं है। 

Shera Rajput