अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियो-थोरैसिस साइंसेस सेंटर में शनिवार शाम आग लग गई। आग बुझाने के लिए कम से कम 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं।
एम्स के पीआरओ बी.एम. आचार्य ने कहा, ‘एम्स में सी.एन. सेंटर के भूतल पर स्थित एक प्रयोगशाला में शाम लगभग पांच बजे एक छोटी-सी आग लग गई।
एम्स के अग्नि विभाग के कर्मियों ने दिल्ली अग्निशमन सेवा के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पा लिया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर मरीजों को अस्थायी रूप से अन्यंत्र हटा दिया गया था। अब उन्हें वापस उनके संबंधित वार्डो में लाया जा रहा है।’
दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग बुझा दी गई है। एम्स में पिछले साल एक भयानक आग लग गई थी, जिसमें दूसरे और तीसरे तल को भारी नुकसान हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



