भोपाल : मध्यप्रदेश में चुनाव होने में मुश्किल से 6 हफ्ते बचे हैं। ऐन मौके पर आरएसएस के फीडबैक से भाजपा थोड़ी टेंशन में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक आरएसएस ने मौजूदा 78 विधायकों को टिकट न देने की सलाह दी है। यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी बुधनी की जगह भोपाल की गोविंदपुरा सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है।
हालांकि फिलहाल किसी भाजपा नेता का इस पर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक संघ परिवार ने सत्ताधारी पार्टी से उसके 78 उम्मीदवारों को उनके खराब परफॉर्मेंस फीडबैक के चलते बदलने को कहा है। भाजपा की स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी। इसमें पार्टी के उच्च पदाधिकारी इस बात सहमत हुए थे कि सिर्फ संभावित विजेताओं को ही चुना जाएगा और किसी दूसरे फैक्टर पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



