बोर्ड बनाएगा बारबर समाज के हित में योजनाएं, तुरंत करेंगे लागू : सीएम

Summary :

बारबर समाज की मांग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केश कला बोर्ड का गठन कर दिया है। बारबर समाज के लोग अपनी कुछ समस्याओं को लेकर उनसे मिले थे।

नई दिल्ली : बारबर समाज की मांग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केश कला बोर्ड का गठन कर दिया है। बारबर समाज के लोग अपनी कुछ समस्याओं को लेकर उनसे मिले थे। तब उन्होंने कहा था कि हमारे लिए कुछ नहीं हुआ। उनकी बात सुनकर सीएम केजरीवाल ने तत्काल मंत्रियों के साथ बैठक की और केश कला बोर्ड का गठन किया। यह बोर्ड समाज के हित के लिए काम करेगा व योजनाएं बनाएगा। इसमें समाज के ही लोग होंगे। 
सीएम केजरीवाल बोर्ड गठन के बाद धन्यवाद करने उनके आवास पर पहुंचे बारबर समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मैंने पिछले पांच साल में सभी वर्ग के लिए काम किया है, वह चाहें ऑटो, टेंपो या टैक्सी संचालक हो या कोई अन्य हो। 
दिल्ली में हर समाज का सीएम से सीधा रिश्ता है। इसी कारण वह अपनी समस्या बताने सीधे मेरे पास आते हैं और उनका तत्काल समाधान होता है। किसी प्रदेश में ऐसा नहीं है कि लोग सीधे अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बता सकते हैं। 

Desk Team