नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों का एक और पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी को चुनावों में मतों का फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान वक्फ अधिनियम 1995 की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
उन्होंनेे कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा लागू की गई आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्व संध्या पर 8 अप्रैल, 2019 को मनमाने तरीके से वक्फ अधिनियम 1995 का उल्लंघन करते हुए लिपिक, एमटीएस, जूनियर इंजीनियर, पटवारी, अकाउंटेंट, लीगल असिस्टेंट, अकाउंट सहायक के पदों पर नियुक्ति पत्र जारी किए। वक्फ बोर्ड में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बार्ड के चेयरमैन स्वयं ओखला विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इतना ही नहीं भर्ती किए गये 33 कर्मचारियों में से 24 कर्मचारी भी ओखला विधानसभा क्षेत्र से हैं। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में भाई-भतीजावाद की बू आती है।


Download Android App
Download iOS App



