रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास में ज्ञान की महत्ता को रेखांकित करते हुए आज कहा कि वर्तमान समय में वही परिवार, समाज, राज्य और देश आगे बढ़गा जिसके पास ज्ञान और विशेषताओं का भंडार है। श्री दास ने प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कृषि समागम को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान आधारित युग में ज्ञान आधारित राज्य का निर्माण करने की आवश्यकता है क्योंकि वही परिवार, समाज, राज्य और देश आगे बढ़गा जिसके पास ज्ञान और विशेषताओं का भंडार है।
परिवर्तन एकाएक नहीं होता, इसमें धैर्य की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी को मिलकर सुनिश्चित करना है कि हम कृषि को कैसे आगे बढ़एंगे। किसान भाईयों को सरकार आश्वस्त करना चाहती है कि उनके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। झारखंड के किसानों के उत्पाद पूरे विश्व में जाएंगे। किसानों उत्साह को देख कर दावा कर सकता हँ कि राज्य के किसान पूरे मनोयोग से कार्य करने का मन बना चुके हैं।
सरकार भी पूरे मनोयोग से किसानों के साथ है। श्री दास ने एग्रीकल्चर एंड फूड समिट में अधिकाधिक किसानों को आने आमंत्रण दिया और कहा कि वैश्विक स्तर के इस एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का उद्देश्य कृषि और किसानों का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि 29 और 30 नवंबर को आयोजित इस समिट में किसान आकर स्वयं इसके ब्रांड एंबेसडर बनें। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसान लाभान्वित हों, तकनीक का आदान-प्रदान हो। यही सरकार का लक्ष्य है।


Download Android App
Download iOS App



