नई दिल्ली : दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों पर तेजी से कब्जे कर मस्जिदों का निर्माण करवाया जा रहा है। यह आरोप है पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा का। उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि सरकारी ज़मीन, सड़कें, पार्क और अन्य अनुसूचित स्थानों का उपयोग मस्जिदों का निर्माण के लिए किया जा रहा है।
इससे आसपास रहने वाले लोगों के बीच असुरक्षा व असुविधा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने लोगों के हितों को देखते हुए एक समिति बनाने की मांग रखी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि जिला मजिस्टेट की निगरानी में बनने वाली इस समिति में दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि शामिल होने चाहिए।
समिति तय समय में इस मामले की जांच कर एक रिपोर्ट तैयार करें, जिससे सभी लोगों को राहत मिले। यदि ऐसा होता है तो सभी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से क्षेत्र में कोई काम नहीं होना चाहिए। सभी पक्षों की जांच कर उचित कदम उठाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



