नई दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे कि दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों का रास्ता बंद है।
देश में सभी लोगों को अपनी बात रखने और शांति पूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर आम जनता को परेशान करना उचित नहीं है। शांति सद्भावना और आपसी भाईचारे को समाप्त करने का प्रयास विपक्षी दलों द्वारा कई दिनों से किया जा रहा है जिसमें आम जनता को भड़काया व उकसाया जा रहा है कि वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें।
तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से देश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा था कि सीएए नागरिकता देने के लिए है न की किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने के लिए है।


Download Android App
Download iOS App



