Atishi Met CM Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए कैबिनेट मंत्री आतिशी सोमवार को तिहाड़ जेल पहुंची। वहीं, इससे पहले खबर सामने आई थी कि सीएम केजरीवाल से सुनीता को सोमवार को नहीं मिलने दिया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्हें मिलने की इजाजत मिल गई। दरअसल, इसके बावजूद सुनीता केजरीवाल टाइम पर तिहाड़ जेल नहीं पहुंच पाई।
Highlights:
- जेल में CM केजरीवाल से मिलीं कैबिनेट मंत्री आतिशी
- मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलकर आई हूं- अतिशी
- मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हो? उन्होंने इस बाद पर जबाव दिया कि मेरी चिंता तुम मत करो
मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलकर आई हूं- अतिशी
बता दें कि तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मिलने के बाद मंत्री अतिशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलकर आई हूं। मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हो? उन्होंने इस बाद पर जबाव दिया कि मेरी चिंता तुम मत करो। पहले ये बताओं की दिल्ली में काम कैसा चल रहा है? क्या सभी बच्चों की पढ़ाई सही से हो रही है? इन सभी मुद्दों पर बातचीत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



