नई दिल्ली : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए दिन हादसे हो रहे हैं और स्कूल प्रमुख जिम्मेदारी लेने के बजाए इनसे भाग रहे हैं। सरकारी स्कूल में एक ऐसी दुखद घटना सामने आई है, जिसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाएगी। घटना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय (जीबीएसएसएस) की है।
जानकारी के मुताबिक दो या तीन पहले हुई इस घटना में दीवार फांद कर स्कूल से भागने की कोशिश कर रहे दसवीं कक्षा के एक छात्र की टीनशेड से उंगलियां कट गई। घटना के बाद डॉक्टर्स द्वारा छात्र की उंगलियों को टांके लगाकर जोड़ा गया। जहां एक ओर स्कूल प्रशासन ने इसे छात्र की गलती ठहराकर चुप्पी साध ली है, वहीं दूसरी ओर मामले में संज्ञान लेकर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीसीपीसीआर की सदस्य रंजना प्रसाद ने कहा कि स्कूल का दौरा मामले की छानबीन की जाएगी। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन के लापरवाह रवैये के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा।
इस मामले में स्कूल प्रमुख (एचओएस) विनित कुमार से बात की गई तो उन्होंने जोन-25 या साउथ जिला के उप शिक्षा निदेशक (डीडीई) से बात करें बोलकर फोन काट दिया। घटना में छात्र व उसके अभिभावकों से बात नहीं हो पाई है।


Download Android App
Download iOS App



