भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बोर्ड के कोष का दुरुपयोग करने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया।
आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ओखला से ‘आप’ प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी प्रमुख अरविंद दीप ने कहा कि विधायक ने कथित रूप से वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया और “अनियमित भर्ती” की।
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “ हमने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि कुल कितने धन का दुरुपयोग किया गया है और क्या अन्य अनियमितताएं की हैं।”
संपर्क करने पर खान ने कहा, “ मैं शिकायत को देख रहा हूं और उसके बाद बात करूंगा।”
कई बार कोशिश के बाद भी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद आबिद से संपर्क नहीं हो सका।


Download Android App
Download iOS App



